एन आई एन,

पिथौरागढ़। जनपद में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, वन स्टॉप सेंटर के साथ मिलकर नगर के आसपास स्थित झुग्गी झोपड़ियों में जागरूकता अभियान चलाया।

इस दौरान लोगों को बच्चों की सुरक्षा, बाल श्रम, मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल अधिकार के संबंध में जानकारी दी गई और अभिभावकों से बच्चों को अकेला न छोड़ने की अपील की। उपस्थित लोगों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर से भी अवगत कराया गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp