एन आई एन,
पिथौरागढ़। एशियन एकेडमी स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र आदि महर का नाम अद्भुत स्मरण शक्ति और विलक्षण प्रतिभा की बदौलत एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया हैं ।आदि ने लैपटॉप स्क्रीन पर 3 मिनट 34 सेकंड में 168 प्रकार के चिकित्सा उपकरणों की सटीक पहचान कर उनके नाम बता कर कीर्तिमान स्थापित किया।
उल्लेखनीय है कि एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करने के लिए पहले इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज होना जरूरी है। एशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराकर आदि ने ग्रैंड मास्टर की उपाधि प्राप्त की है। उनकी शानदार सफलता पर विद्यालय के संस्थापक डॉ. वीरेंद्रानंद महाराज, निदेशक डॉ. संध्या, प्रबंधक कमलेश सहित समस्त स्टाफ ने आदि को शुभकामनाएं दी है।