एन आई एन,

पिथौरागढ़। नगर के जाखनी मोहल्ले में आज एक महिला ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला ने यह कदम उठाने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने कहा है कि मम्मी पापा मुझे माफ कर देना ।मेरे इस कदम के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मैं अब जीवन से परेशान हो चुकी हूं। इसलिए यह कदम उठा रही हूं।

जांच अधिकारी जितेंद्र सोराडी ने बताया कि जाखनी निवासी 44 वर्षीय महिला भावना देवी ने आज सुबह 10 बजे घर के भीतर फंदा लगा लिया।परिजनों  ने जैसे ही महिला को देखा उसे तत्काल अस्पताल लाये। 2 घंटे बाद महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि महिला का विवाह मनमोहन सिंह के साथ हुआ था। 8 वर्ष पूर्व उनका निधन हो गया था। पति के निधन के बाद से महिला जाखनी में अपने मायके में माता-पिता के साथ रह रही थी। उनके कोई बच्चे नहीं है।



Share on Facebook Share on WhatsApp