एन आई एन,

पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की परिचयात्मक बैठक आज जिला कार्यालय में संपन्न हुई। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी धर्मवीर आर्या मौजूद रहे। उन्होंने अनुसूचित मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री इंदर लुंठी, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सह प्रभारी विजय कुमार, जिला उपाध्यक्ष जगजीवन धुरियाल, जिला पंचायत सदस्य भावना देवी, बहादुर लोहिया, करन संत, रविंद्र कुमार, दुर्गा प्रसाद टम्टा, महादेव प्रसाद, जीवन प्रसाद मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp