एन आई एन,

पिथौरागढ़। एसएसबी की 55 वी वाहिनी ने कमांडेंट महेंद्र प्रताप के निर्देशन में द्वालीसेरा और बलुवाकोट में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। द्वालीसेरा में आयोजित मानव चिकित्सा शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौम्या हलदर ने 44 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर नि:शुल्क दवाई वितरित की।

इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। बलुवाकोट में आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में डॉक्टर पूजा फर्स्वान ने 181 पशुओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवाओं का वितरण किया। क्षेत्र के लोगों ने शिविर आयोजन के लिए एसएसबी का आभार जताया।



Share on Facebook Share on WhatsApp