एन आई एन,

पिथौरागढ़। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल 30 जून को पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। उनके पिथौरागढ़ आगमन को लेकर पार्टी जोरदार तैयारियों में जुटी है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश पंत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष 30 जून को जिला पंचायत सभागार में आयोजित परिवर्तन सम्मेलन में भागीदारी करेंगे। 

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे दी गई है। इस संबंध में शुक्रवार को बैठक का आयोजन भी किया गया।



Share on Facebook Share on WhatsApp