पिथौरागढ़। विश्व एंटी ड्रग्स डे पर आयोजित गोष्ठी में सामाजिक चिंतक डॉ. तारा सिंह ने अभिभावक और शिक्षकों से अपील की, कि वे बच्चों पर सावधानी युक्त नजर बनाए रखें। उन्होंने कहा कि नशा तेजी से फैल रहा है। देश में हर वर्ष अरबों रुपए की ड्रग्स पकड़ी जा रही है। देश में कितनी ड्रग्स पहुंच रही होगी इसका अंदाज लगाया जा सकता है। 

नीमा मेहरा ने भी अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की। गोष्ठी में प्रियंका शर्मा, केदार सिंह, सुनीता ओली, ओजस, युवराज, मयंक शर्मा, नीरज आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp