एन आई एन,
पिथौरागढ़। इसरो द्वारा आयोजित भारतीय अंतरिक्ष हेकाथान में जीआईसी ऐंचोली की पूर्व छात्र सरस्वती जोशी के लेख को खासी सराहना मिली है उन्होंने एआई और मशीन लर्निंग के जरिए शहरों में बढ़ रहे तापमान और शीतल रणनीतियों को अनुकूल करने के संबंध में अपना लेख प्रस्तुत किया।
सरस्वती जोशी को भविष्य में इसरो के साथ कार्य करने का अवसर मिल सकता है। जिसमें उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का और बेहतर ऑप्शन मिलेगा। वह कुमार मंडल की इकलौती छात्रा हैं जिन्होंने इस कार्यक्रम में अपना लेख प्रस्तुत किया है। इसरो बेहतरीन लेख प्रस्तुत करने वाले बच्चों को शोध का अवसर देता है और उत्कृष्ट शोध करने वालों को राष्ट्रपति के द्वारा पुरस्कार भी मिलता है।