एन आई एन,
पिथौरागढ़। बेरीनाग के त्रिपुरा देवी शक्ति केंद्र में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक में दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, विधायक फकीर राम टम्टा,पूर्व विधायक मीना गंगोला ने कार्यकर्ताओं से एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रभारी कोमल मेहता, मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका पंत, महामंत्री मनीषा कार्की, गणेश उपाध्याय , शक्ति केंद्र प्रभारी महिपाल खाती आदि मौजूद रहे।