एन आई एन,
पिथौरागढ़। तीन रोज पूर्व नगर से लापता हुई एक नाबालिक के मामले में पुलिस कल बड़ा खुलासा करेगी। इस मामले में पूर्व में जेल की सजा काट चुके एक व्यक्ति के शामिल होने की आशंकाएं जताई गई है।
पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने कहा कि यह मामला बेहद संवेदनशील है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है। मामले में जो भी लिप्त होगा उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।