एन आई एन,
पिथौरागढ़। बिण विकासखंड में 2 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे से बीडीसी बैठक होगी । क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विभिन्न विकास योजना निर्माण कार्य और जनहित से जुड़े विषयों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
खंड विकास अधिकारी ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों, अधिकारियों से बैठक में उपस्थित होकर विकास कार्य और जनहित के मुद्दों पर प्रभावी चर्चा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।