एन आई एन,

पिथौरागढ़। में टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने आज अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने इस योजना के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत के संकल्पों को साकार करने के लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने होंगे। उन्होंने जिले के दूरस्थ गांवों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। बैठक में तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp