एन आई एन,

पिथौरागढ़। नगर के समीप कौशल्या देवी मंदिर परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पं. कृष्णानंद उप्रेती की धर्मपत्नी स्वर्गीय आनंदी देवी की स्मृति में धर्मशाला तैयार हो गई है। धर्मशाला का निर्माण उनकी पौत्रवधू शिक्षिका उषा उप्रेती ने कराया है। 

शिक्षिका उषा के पति प्रसिद्ध साहित्यकार एवं शिक्षक राजेश मोहन उप्रेती ने आज धर्मशाला की चाबियां मंदिर समिति के सचिव प्रदीप उप्रेती को प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रजत उप्रेती भी मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp