एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिले के पर्यटन स्थलों में भी वाहन चालक शराब पीकर वाहन चला रहे हैं। गुरुवार को मुनस्यारी कोतवाली के प्रभारी अनिल आर्या ने वाहन चालक त्रिभुवन खत्री को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा।
आरोपी का वाहन सीज कर दिया गया है। जिलेभर में नियमों का उल्लंघन करने पर आज 113 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।