एन आई एन,

पिथौरागढ़। भटेडी गांव की निवासी दीक्षा भट्ट पुत्री सोम प्रकाश भट्ट ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 45 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया। स्टेट लेवल पर गोल्ड मेडल जीतने वाली दीक्षा का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 

उनकी शानदार उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp