एन आई एन,
पिथौरागढ़। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिनेश जोशी का आकस्मिक निधन हो गया है। वे 59 वर्ष के थे। बेहद विनम्र, मिलनसार इं. जोशी के निधन की जानकारी मिलते ही अभियंताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
अभियंताओं ने लोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वह मूल रूप से रतवाली गांव के रहने वाले थे। वे वर्तमान में विवेकानंद कॉलोनी में रहते थे। स्थानीय रामेश्वर घाट में उनकी अंत्येष्टि की गई।