एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला अधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने आज जिला कार्यालय में कुमाऊं गौरव डॉ. स्वामी गुरुकुलानंद सरस्वती कच्चाहारी बाबा की पुस्तक 'भारत में अंग्रेजी साम्राज्य और स्वतंत्रता संग्राम' का विमोचन किया।
इस अवसर पर महेश मखोलिया, डॉ. आशा जोशी, डॉ. तारा सिंह, जयप्रकाश देवलाल, डॉ. नीरज चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे। पुस्तक का संपादन डॉ. तारा सिंह ने किया है। पुस्तक में आजादी के गुमनाम नायकों की विस्तार से जानकारी दी गई है। इस अवसर पर जिला अधिकारी ने कहा कि पुस्तक लोगों को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की जानकारी देने में सहायक होगी।