एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर से 5 किलोमीटर दूर सड़क किनारे नगर पंचायत के कूड़े का डंपिंग ग्राउंड बनाए जाने से ग्रामीण खासे नाराज है। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए आज उप जिलाधिकारी डॉ. ललित मोहन तिवारी नगर पंचायत अध्यक्ष राजू पांगती अधिशासी अधिकारी सुनील महर की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगर पंचायत की ओर से बताया गया कि संबंधित स्थल पर डंपिंग जोन नहीं बनाया जा रहा है वहां केवल कूड़े की रीसाइकलिंग की जानी है। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। बैठक में मौजूद होटल एसोसिएशन के पूरन पांडे व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि सर्वप्रथम ग्रामीणों की आशंकाओं को दूर किया जाए। इसके बाद ही कोई अग्रिम निर्णय किया जाए। इसी के साथ अन्य विकल्प भी तलाशे जाए।