एन आई एन,

पिथौरागढ़। ज़िले में बलुवाकोट पुलिस ने आज ग्रामीण क्षेत्रों में नशा उन्मूलन अभियान चलाया। उप निरीक्षक मनोज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम नाग लाल और बड़कोट क्षेत्र में भांग की खेती को नष्ट कराया।

इस दौरान लोगों को एनडीपीएस एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। थाना अध्यक्ष नीमा बोहरा ने भी लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया।



Share on Facebook Share on WhatsApp