एन आई एन,
पिथौरागढ़। जनपद के भटेडी गांव में हैचरी का संचालन जल्द शुरू होगा। इस संबंध में आज उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लाल सिंह सामंत ने मनमहेश स्वायत्त सहकारिता संघ की बैठक ली। बैठक में हैचरी संचालन के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया। हैचरी से जुड़े 20 फार्म स्वामियों ने केसीसी के लिए आवेदन किया।
जिन पांच फॉर्म स्वामियों ने अपने फार्म बंद कर दिए थे। उनका चयन ब्रायलर फार्म योजना में किया गया है, इन्हें जल्द ही पुनर्स्थापित किया जाएगा। 45 लोगों ने हैचरी से जुड़ने पर सहमति दी। बैठक में ग्राम प्रधान भटेडी, डॉ. कनिका तिवारी, डॉ. प्रेमलता बसेडा, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह मौजूद रहे। पशुपालन विभाग पहली बार गांव में हैचरी लगा रहा है। इससे लोगों को स्थानीय स्तर पर ही चूजे उपलब्ध हो जाएंगे। इससे कुकुट पालन को बढ़ावा मिलेगा।