एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिले में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए 24 जून से अग्नि सुरक्षा सत्यापन अभियान शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देश पर पहले चरण में समस्त सरकारी निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम , डे केयर संस्थान, चिकित्सा संस्थान, शिक्षण कोचिंग संस्थान, छात्रावास आदि का संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा।
दूसरे चरण में मॉल, मल्टीप्लेक्स, होटल , सिनेमा हॉल , व्यावसायिक प्रतिष्ठान, सार्वजनिक स्थलों में अग्नि सुरक्षा की जांच की जाएगी। कमियां पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। सभी संस्थाओं की रिपोर्ट 15 दिन के भीतर उपलब्ध कराई जाएगी।