एन आई एन,

पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी है। बुधवार को बेरीनाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत दीपक कुमार को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा गया।

ऐंचोली क्षेत्र में पुलिस के निर्देशों की अवहेलना पर सचिन भंडारी को, गंगोलीहाट क्षेत्र में धीरज सिंह और पंकज सिंह को सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने , झूलाघाट के बगड़तोली गांव में शराब पीकर लड़ाई झगड़ा कर रहे कुंडल चंद और कमलेश चंद को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा नियमों के उल्लंघन में जिले भर में 77 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp