एन आई एन,
पिथौरागढ़। पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिक्षाविद अधिवक्ता स्वर्गीय कुंदन सिंह बथ्याल को आज नाचनी में तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके द्वारा शिक्षा, खेलकूद, सामाजिक क्षेत्र में शुरू किए गए कार्यों को आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी हंसा बथ्याल, सामुदायिक पुस्तकालय के संस्थापक जगत सिंह मर्तोलिया, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष लाल सिंह कोश्यारी, ईश्वर सिंह चुफाल, कावेरी बथ्याल, उषा नेगी, भूपेंद्र सिंह, कविता दानू महर , दीपा धामी , प्रदीप रावत, खुशाल शाही, गंगा सिंह पिपलिया, मथुरा दत्त जोशी, त्रिभुवन जोशी आदि मौजूद रहे।