एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर के ऑडिटोरियम के पास एक तेज रफ्तार स्कूटी और बोलेरो वाहन की जोरदार टक्कर में 17 वर्षीय नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह बोलेरो वाहन चालक नाचनी निवासी कुंदन सिंह अपने वाहन से नैनीसैनी वाली सड़क से बिण क्षेत्र की ओर आ रहे थे। नाबालिग हाल निवासी घंटाकरन मूल निवासी थल 17 वर्षीय अश्विन ओली स्कूटी से नैनीसेनी की ओर जा रहे थे।
इस दौरान संग्राहलय रॉयल सिनेमा के पास स्कूटी की बोलेरो से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में अश्विन गंभीर घायल हो गए। बोलेरो चालक ने उसे तुरंत उठाकर अपने वाहन से पिथौरागढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉ. प्रशांत अधिकारी ने घायल नाबालिग का उपचार किया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया। डॉ. ने बताया कि नाबालिग के सिर, मुंह व अन्य जगह गंभीर चोट आई हैं। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया की दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।