एन आई एन,
पिथौरागढ़। में जनसंघ के संस्थापक और प्रथम अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती इस वर्ष 6 जुलाई को देशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी ।इससे पहले 23 जून को उनकी पुण्यतिथि से 6 जुलाई तक उनकी स्मृति में संस्मरण कार्यक्रम का आयोजन होगा।
कार्यक्रम के सहसंयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेन्द्र शाह ने आज आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकर्ता बूथ लेवल और जिला लेवल पर बैठक आयोजित करेंगे। इन बैठकों में कार्यकर्ताओं को डॉ. मुखर्जी के जीवन की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक बूथ लेवल पर बृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। उन्होंने कहा...!