एन आई एन,

पिथौरागढ़। में भारतीय जन संघ के संस्थापक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और राष्ट्र की एकता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका नमन किया। पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के सहसंयोजक वीरेंद्र साह ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे का संकल्प लेकर उन्होंने राष्ट्रीय हित में अपना बलिदान किया।

उनके बलिदान को देश के लोग हमेशा याद रखेंगे। उनका यह बलिदान देशवासियों को राष्ट्र सेवा, समर्पण और कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर मेयर कल्पना देवलाल, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, वरिष्ठ भाजपा नेता भारती पांडे आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिवाकर जोशी ने किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp