एन आई एन,
पिथौरागढ़। कोरोना काल के बाद दोबारा शुरू हो रहे भारत चीन व्यापार के लिए भारतीय व्यापारियों के अगले सप्ताह तक चीन पहुंचने की संभावना है। प्रशासन ने 26 व्यापारियों को ट्रेड पास जारी कर दिए हैं।
अपर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि व्यापार के लिए 100 लोगों ने आवेदन किया है, इनमें से 26 लोगों को धारचूला के उप जिला अधिकारी जो ट्रेड अधिकारी भी है, ने ट्रेड पास जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिले को कुल 300 ट्रेड पास मिले हैं। गुंजी में कस्टम कार्यालय स्थापित कर दिया गया है। अगले कुछ दिनों में भारतीय व्यापारी चीन के लिए रवाना हो जाएंगे।