एन आई एन,
पिथौरागढ़ ज़िले में गंगोलीहाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अश्लील सामग्री प्रसारित करने वाले वारंटी अभियुक्त दीपक कुमार निवासी ग्राम धराड़ी गंगोलीहाट को पुलिस ने टिहरी गढ़वाल से गिरफ्तार कर लिया है।
अपर उप निरीक्षक नरेंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम उसकी तलाश में टिहरी पहुंची थी। आरोपी के खिलाफ 354 डी, 504 एवं 67 आई टी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है। आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था जिस पर उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।