एन आई एन,

पिथौरागढ़ । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस एस नबियाल के निर्देश पर जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर भास्कर जोशी ने मुनस्यारी विकासखंड में गर्भवती और धात्री महिलाओं को गर्भावस्था और गर्भावस्था के बाद बरती जाने वाली सावधानियां के साथ ही स्वास्थ्य विभाग से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में मौजूद प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.नीतिश भट्ट ने स्वास्थ्य कर्मियों से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने को कहा।

कार्यक्रम में 28 जून को होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि कोई भी लक्षित बच्चा खुराक पीने से वंचित न रहे इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक का संचालन ब्लॉक समन्वय गंभीर सिंह मेहता ने किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp