एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान जारी है। मंगलवार को झूलाघाट के थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले जीवन टम्टा को गिरफ्तार किया।

एसओ जौलजीवी प्रदीप यादव ने संजय सिंह को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा। जिले भर में नियमों का उल्लंघन करने पर 121 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।