एन आई एन,

पिथौरागढ़। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में मानस कॉलेज में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। निदेशक देवाशीष पंत ने बताया कि विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 जून निर्धारित की गई है। 

एक जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कॉलेज में बीएससी आईटी, बैंकिंग एंड फाइनेंशियल मैनेजमेंट ,न्यूट्रिशन एंड हेल्थकेयर साइंस, एनीमेशन एंड ग्राफिक डिजाइन, होटल मैनेजमेंट, ई-कामर्स एंड डिजिटल लर्निंग, लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट, जर्नलिज्म एंड मास कॉम आदि पाठ्यक्रम संचालित है। उन्होंने कहा है कि 27 जून तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक करा लिया जाए।



Share on Facebook Share on WhatsApp