एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिले के सिंग्दा निवासी तारा सिंह उम्र 55 वर्ष सोमवार सुबह सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रशांत अधिकारी ने बताया कि तारा सिंह के शरीर में कई स्थानों पर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। चिकित्सकों द्वारा उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।