एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिले के निवासी ऋषभ पंत का एयरफोर्स में एफकैट एंट्री के जरिए चयन हो गया है। उनके चयन में एस एसबी प्लस के संस्थापक और मेंटर रवि महर के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रवि महर के मार्गदर्शन में यह लगातार तीसरी सफलता है।
उन्होंने बताया कि अब तक आठ अभ्यर्थी इस माध्यम से रिकमेंड हो चुके हैं। रिषभ की सफलता पर तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।