एन आई एन,
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट यूथ आर्मी ने आज अटल उत्कृष्ट महाकाली इंटर कॉलेज में विद्यार्थी शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल, ब्लॉक प्रमुख दिनेश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिमालय ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष एवं राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा नीति निर्धारण समिति के सदस्य राजेंद्र बिष्ट ने बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विकासखंड के 200 छात्र छात्रों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उप जिला अधिकारी ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के लिए टिप्स दिए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार किशन पाठक ने किया। आयोजन को संपन्न कराने में लिखित पंत, कमल कठायत, गौरव पंत, गौरव बोरा, अमित वर्मा, रवींद्र वर्मा, मनीष भाटिया, अजय बोरा, भरत परगाई आदि ने सहयोग दिया।