एन आई एन,
पिथौरागढ़। बांस क्षेत्र से 27 अप्रैल को लापता हुई महिला को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर हरियाणा से सकुशल खोज निकाला है। महिला की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनुअल आधार पर महिला के मानेसर हरियाणा में होने का पता लगाया। महिला को बरामद कर परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया है।