एन आई एन,
पिथौरागढ़। उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंतामणि शर्मा के पुत्र रमेश चंद्र शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख जताया है। सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोकसभा में संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मीदत्त कापड़ी, राजेश मोहन उप्रेती, सरोज जोशी, केशव भट्ट, पूर्व अध्यक्ष मनोहर सिंह खाती, डॉ. जी के शर्मा आदि मौजूद रहे।