एन आई एन,

पिथौरागढ़। एससी एसटी शिक्षक एसोसिएशन की बैठक रविवार को अंबेडकर वाचनालय में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न मांगों को लेकर देहरादून परेड ग्राउंड से सचिवालय तक आहूत विशाल हुंकार महा रैली को लेकर चर्चा की गई और तय किया गया कि जिले के आठों विकासखंड से बड़ी संख्या में शिक्षक महारैली में प्रतिभाग करेंगे। 

बैठक में प्रांतीय सलाहकार गिरीश प्रसाद, अध्यक्ष अनिल कुमार , उपाध्यक्ष पुष्कर टम्टा ,महामंत्री बीआर कोहली, कोषाध्यक्ष प्रकाश मोहन, प्रचार सचिव गोविंद आर्य, बामसेफ जिला अध्यक्ष देवेंद्र टम्टा, अंबेडकर विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल राम सिरोला, महासचिव डॉ. महेश मुरारी आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp