एन आई एन,

पिथौरागढ़। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल 29 जून को पिथौरागढ़ आएंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश पंत ने बताया कि वह परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में भागीदारी करेंगे। इस दौरान विधायक मयूख महर, हरीश धामी, खुशाल सिंह अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। 

29 जून से 1 जुलाई तक पिथौरागढ़ नगर, डीडीहाट, धारचूला, गंगोलीहाट, बेरीनाग में सम्मेलन होंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष बागेश्वर जनपद के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने कहा कि जिलेभर में व्यापक तैयारियां की जा रही है।



Share on Facebook Share on WhatsApp