एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर से लगे पंडा क्षेत्र में आज डीडीहाट से आ रही एक स्कूटी अज्ञात वाहन से टकरा गई। स्कूटी सवार डीडीहाट के भूमिया थल निवासी 19 वर्षीय उदित खडायत और लधडा निवासी 19 वर्षीय मनोज बोरा घायल हो गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल लाया गया। आपातकालीन चिकित्सक डॉ. विकास ने बताया कि एक युवक का कंधा उतर गया है जबकि दूसरे के सिर में नौ टांके लगे हैं । एक की हालत गंभीर है जिसे रेफर किया जा रहा है। जिला अस्पताल पहुंचकर 112 कर्मियों ने दोनों घायलों से पूरी जानकारी ली, वही पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है ।
नगर में दुपहिया वाहन दुर्घटना लगातार बढ़ रही है।