एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला अधिकारी आशीष भटगाई ने आज खाद्य सुरक्षा को लेकर गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक ली। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित खाद्य सुरक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों का पंजीकरण जुलाई माह तक सुनिश्चित करने ,खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती के लिए निदेशालय को पत्र लिखने, स्लॉटर हाउस के लिए एनजीटी से मान्यता लेने और जिन नगर निकायों में स्लाटर हाउस नहीं है वहां स्लाटर हाउस बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर आर के शर्मा ने विभाग द्वारा पिछले महीनों में की गई कार्रवाई से जिला अधिकारी को अवगत कराया।