एन आई एन,
पिथौरागढ़। कई वर्षों से नगर के लोगों को निशुल्क योग का प्रशिक्षण दे रहे हीरा बल्लभ जोशी को आज नगर वासियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित किया। सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडे ने उन्हें कुमाऊनी टोपी और शॉल भेंट की।
इस अवसर पर योगाचार्य जोशी ने कहा कि लोगों को नियमित योग कर खुद को स्वस्थ रखना चाहिए। कार्यक्रम में पार्षद नीरज जोशी, नीरज कोठारी, लक्ष्मी दत्त जोशी, भुवन जोशी, अशोक बोरा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।