एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान जारी है। शनिवार को गंगोलीहाट क्षेत्र में सरेआम उत्पात मचा रहे मनोज कुमार को, पिथौरागढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महेंद्र राम को, बेरीनाग कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शराब पीकर उधम मचा रहे सौरभ सिंह बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया गया।
इसके अलावा शराब के नशे में वाहन चला रहे निर्मल सिंह रावत को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले 78 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।