एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिला अधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने आज जिला दूरसंचार समिति की बैठक ली। उन्होंने जिले में संचार व्यवस्था की समीक्षा की। दूरसंचार के अधिकारियों ने बताया कि जिले में 94 टावर लगाए जाने हैं जिनमें 61 टावरों से सेवाएं शुरू कर दी गई है। दो टावरों पर बुनियादी ढांचा तैयार हो चुका है।
वीसेट लगना बाकी है। 21 स्थानों पर पहुंच मार्ग और वर्क आर्डर जैसी दिक्कत के चलते कार्य प्रभावित हो रहा है। नौ स्थानों पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लंबित है। जिलाधिकारी ने समस्याओं को शीघ्र दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।