एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले में तैनात सेना के एक जवान के खिलाफ धोखाधड़ी फर्जी भर्ती का झांसा देकर धनराशि लेने पहचान पत्र के दुरुपयोग के आरोप की जीरो एफआईआर हिमाचल प्रदेश के बकलोह पुलिस थाने में दर्ज कराई है। मामले को आप पिथौरागढ़ कोतवाली भेजा गया है। मिलिट्री हॉस्पिटल बकलोक्ष के कार्यवाहक कमांडिंग ऑफिसर मेजर इंग्लिश सिंह दुशाली ने लिखित शिकायत में कहा है जवान बाबूलाल गौर वर्ष 20 25 को आकस्मिक अवकाश समाप्त होने के बाद यूनिट में वापस नहीं लौटे दिसंबर में उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। 

और 1 जून 2026 को वह यूनिट में वापस पहुंच गए ।प्रारंभिक जांच में पता चला कि बाबूलाल ने अपना सैन्य पहचान पत्र पिथौरागढ़ निवासी अंकित कुमार आर्य को धनराशि की बदले बेच दिया था। पहचान पत्र को अंकित से बरामद कर लिया गया था। बाबूलाल गौर ने अंकित कुमार को एमईएस में भर्ती कराने का झांसा देकर ₹90000 दिए थे। यह धनराशि ऑनलाइन माध्यम से दी गई थी। बाबूलाल गौर के खाते में वेतन के अतिरिक्त लगभग 2.12 करोड रुपए के संदिग्ध लेनदेन पाए गए हैं। इन गतिविधियों की जांच की जाएगी कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Share on Facebook Share on WhatsApp