एन आई एन,

पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान जारी है। शुक्रवार को कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लाश घर रोड में छापेमारी कर केदार दत्त को ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचने और परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया। बेरीनाग क्षेत्र में पूरनलाल को शराब के नशे में उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

डीडीहाट में सूरज भंडारी को सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने के आरोप में पकड़ा गया। जिले भर में कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने पर 141 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp