एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर के नजदीकी क्षेत्र खोतिला को नगर से जोड़ने के लिए झूला पुल बनाये जाने की मांग तेज हो गई है। नगर के तमाम लोगों ने आज शकुंतला गर्ब्याल की अगुवाई में उप जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए कहा कि खोतिला में बड़ी आबादी रहती है इस क्षेत्र के लोगों को नगर तक पहुंचने के लिए गधेरे को पार करना होता है।
मानसून कल में लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत होती है स्कूली बच्चे भी परेशान रहते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए शीघ्र झूला पुल बनाए जाने की मांग क्षेत्र वासियों ने ज्ञापन में की है।