एन आई एन,

पिथौरागढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी के चिकित्सकों ने सूझबूझ का परिचय देकर एक 43 सप्ताह की गर्भवती महिला का सफलतापूर्वक प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। संपूर्ण गांव निवासी ममता देवी उम्र 26  को परिजन पर प्रसव पीड़ा के साथ केंद्र में लाये। डॉ. नलिनी पांगती ने महिला की जांच की जांच में पता चला कि महिला की गर्भावस्था को 43 सप्ताह से अधिक समय हो चुका है और खतरे की संभावना है। 

महिला की प्रसव की संभावित तिथि 28 मई थी। इस तिथि तक प्रसव नहीं होने पर महिला को जिला महिला अस्पताल जाने की सलाह दी गई, लेकिन ममता देवी अस्पताल नहीं गई। बीते रोज उन्हें प्रसव पीड़ा हुई। महिला को जिस हालत में अस्पताल लाया गया। वह काफी मुश्किल भरे थे। चिकित्सकों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ममता देवी का सफल प्रसव कराया।



Share on Facebook Share on WhatsApp