एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीकी बुडल बडारी गांव से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला माता देवी अचानक लापता हो गई है। इससे गांव के लोग परेशान हैं। एस एसबी और पुलिस की टीम उनकी खोजबीन में जुटी हुई है । गुरुवार को डॉग स्क्वायड की मदद से खोजबीन अभियान चलाया गया। 

फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है। थाना अध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पांडे ने बताया कि माता देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। उन्होंने कहा है कि यदि किसी को भी महिला के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।



Share on Facebook Share on WhatsApp