एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान जारी है। गुरुवार को अस्कोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाना अध्यक्ष सुरेश कंबोज ने अर्जुन सिंह गनघरिया को शराब पीकर वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया। वाहन को सीज कर दिया गया है।
थल थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिनेश चंद्र को सरेआम उत्पात मचाने के आरोप में हिरासत में लिया गया। जिले भर में नियमों का उल्लंघन करने पर 142 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।