एन आई एन,

पिथौरागढ़। जनपद की बेटी मानसी कापड़ी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उत्तराखण्ड की पारंपरिक ऐपन कला को सफल उद्यम में बदलकर नई पहचान बनाई है। ग्राम सिरड़ निवासी मानसी लक्ष्मण सिंह महर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीबीए की छात्रा हैं।

मानसी ने देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त करने के बाद  अपना स्टार्टअप शुरू किया। उनके नवाचारी प्रयासों को फरवरी 2025 में आयोजित स्टार्टअप मेगा इवेंट में 75 हजार रुपये का सीड फंड भी प्राप्त हुआ।

वर्तमान में मानसी प्रतिवर्ष लगभग 80 हजार रुपये मूल्य के ऐपन उत्पादों की बिक्री कर रही हैं। उनकी यह सफलता पारंपरिक लोक कला को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन गई है।

ग्राम प्रधान पूजा कापड़ी ने मानसी की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता आने वाली पीढ़ी, विशेषकर पहाड़ की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मानसी की उपलब्धि क्षेत्र की युवतियों को आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दे रही है।



Share on Facebook Share on WhatsApp